दो वाहनों की टक्कर में खलासी की मौत

सरायकेला : सरायकेला- कांड्रा मुख्य सड़क पर बीती रात्रि (गुरूवार) गेस्ट हाउस के समीप डंफर व टेलर की टक्कर में खलासी दीपक गोप की मौत हो गयी. मृत्तक खलासी चांडिल के चिलगु गांव का रहने वाला था. इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना रात्रि लगभग दो बजे के आसपास की […]

सरायकेला : सरायकेला- कांड्रा मुख्य सड़क पर बीती रात्रि (गुरूवार) गेस्ट हाउस के समीप डंफर व टेलर की टक्कर में खलासी दीपक गोप की मौत हो गयी. मृत्तक खलासी चांडिल के चिलगु गांव का रहने वाला था. इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना रात्रि लगभग दो बजे के आसपास की है.
घटना के बारे में बताया कि ट्रेलर जेएच05भी 6234 जमशेदपुर की तरफ से आ रही थी. जबकि विपरीत दिशा से डंफर जेएच06 ई 2492 आ रही थी. दोनों वाहनों की टक्कर में ट्रेलर के खलासी दीपक गोप घायल हो गये. जिन्हें एमजीएम इलाज हेतु रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >