सरायकेला. उत्पाद विभाग ने सरायकेला थाना के पदमपुर व महादेवपुर में छापामारी अभियान चला कर दो शराब अड्डा को ध्वस्त किया और चार सौ केजी जावा महुआ बरामद किया है.
उत्पाद निरीक्षक प्रदीप कुमार मुंडा के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों गांव में छापामारी अभियान चलाते हुए दो शराब अड्डा को ध्वस्त कर दिया. दोनों शराब अड्डा से चार सौ केजी जावा महुआ व 35 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है. छापामारी में अड्डा संचालक गोपी उरांव व संतोष कुंभकार फरार हो गये हैं.
