सीनी. बुरुडीह स्थित ढिधु मंदिर में गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में गांधी के जीविनी पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष गोपाल पति ने दीप जलाकर की. उसके बाद विद्यालय में बच्चों का भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. भाषण प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से पंचम में प्रथम संपती महतो, श्वेता महतो एवं अंकिता सिंह, निबंध में सुरभि, स्वेता एवं संपको को चुना गया.
कक्षा षष्ठ से अष्टम में भाषण प्रतियोगिता में अकिता पति, रीतिका महतो, ज्योति महतो, निबंध प्रतियोगिता में रीतिका, सुमन एवं अंकिता को चुना गया. कार्यक्रम में विद्यालय कमेटी के उपाध्यक्ष लोकेश्वर, शंभू नाथ साहू , माधव पति, स्वरूप प्रसाद सहदेव एवं प्रधानाचार्य पूर्ण चन्द्र गोपे के आलवा समस्त शिक्षक उपस्थित थे.
याद किये गये गांधी: सीनी एवं आसपास पंचायत में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया.
मुख्य रूप से सीनी पंचायत भवन में उप मुखिया कान्हू की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनायी गयी. जिसमें प्रीति रंजन, धरणी प्रामाणिक, हरी चरण सोय, सुचन्द कोयरी, मिठू पाइन दे, तुलसी दास, हेमंत नायक, अनुपमा व अन्य उपस्थित थे. अंत में ग्राम सभा आयोजित की गयी. समस्त जनप्रतिनध्यिों ने इस अवसर पर पूरे समाज को स्वच्छ बनाने का संकलप लिया. जबकि मुंडाटांड़ पंचायत में स्थानीय मुखिया दशरथ महाली की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गयी.
चांडिल डैम में मना जयंती
चांडिल : चांडिल डैम नौका विहार परिसर में चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवि स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड एवं विस्थापित मुक्ति वाहिनी ने संयुक्त रुप से गांधी जयंती मनायी.
मौके पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया ओर उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर समिति के सचिव शयामल मार्डी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को गांधी को आदर्श मानते हुए उनका अनुशरण करना चाहिए. इस अवसर पर पातकोम दिशोम के मांझी पारगाना रामेश्वर बेसरा, कान्हाई लाल मार्डी, कुनाराम सोरेन, बासुदेव आदित्यदेव, ईश्वर, किरण, समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
