चांडिल : चांडिल-कांड्रा सड़क पर मानीकुई के पास सुवर्णरेखा नदी पर बना पुल मंगलवार को करीब दो फीट तक धंस गया़ पुल के बीचों बीच धंस जाने के बाद उक्त पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है़. मंगलवार की सुबह पुल के दब जाने के बाद ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो मानीकुई पहुंचे […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चांडिल : चांडिल-कांड्रा सड़क पर मानीकुई के पास सुवर्णरेखा नदी पर बना पुल मंगलवार को करीब दो फीट तक धंस गया़ पुल के बीचों बीच धंस जाने के बाद उक्त पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है़.
मंगलवार की सुबह पुल के दब जाने के बाद ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो मानीकुई पहुंचे और दब चुके पुल को देखा़ इसके बाद कोल्हान के आयुक्त व अन्य पदाधिकारियों ने मानीकुई पहुंच कर पुल का जायजा लिया़