चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बांदु साप्ताहिक बाजार परिसर में बुधवार को वज्रपात से एक युवक की मृत्यु हो गयी जबकि करीब दर्जनभर लोग घायल हो गय़े इसकी जानकारी देते हुए बांदु पंचायत के मुखिया ठाकुर दास मांझी ने बताया कि बांदु साप्ताहिक बाजार में लोग खरीदारी कर रहे थ़े
शाम करीब 6 बजे बारिश होने लगी़ इसी बीच बाजार परिसर में वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में आकर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के कुडुकतोपा निवासी 21 वर्षीय युवक महाराज मांझी की मृत्यु हो गयी़
इसके अलावा करीब दर्जन भर लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गये है़ घायलों में जामदोहा के दो लोग, कुडुकतोपा के दो लोग, बांदु टोला रांगाडीह के दो लोग समेत अन्य लोग शामिल है़ वज्रपात होने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गयी़
