नाराज माता लक्ष्मी ने तोड़ी महाप्रभु की रथ

सरायकेला. सरायकेला मौसी बाड़ी में रथयात्रा के पांचवे दिन भाई बहन के साथ घर से दुर रहने के कारण माता लक्ष्मी ने नाराज होकर भगवान के रथ को तोड़ दिया. रथ तोड़ने की परंपरा का निर्वहन करते हुए मौसी बाड़ी में भगवान जगन्नाथ के रथ को तोड़ा गया. माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ श्री […]

सरायकेला. सरायकेला मौसी बाड़ी में रथयात्रा के पांचवे दिन भाई बहन के साथ घर से दुर रहने के कारण माता लक्ष्मी ने नाराज होकर भगवान के रथ को तोड़ दिया. रथ तोड़ने की परंपरा का निर्वहन करते हुए मौसी बाड़ी में भगवान जगन्नाथ के रथ को तोड़ा गया. माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ श्री मंदिर से दुर पत्नी को छोड़ कर भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ मौसी के घर में रह रहे हैं. इससे माता लक्ष्मी क्रोधित हो जाती है और सीधे मौसी के घर पर पहुंच कर माता लक्ष्मी भगवान के रथ को तोड़ देती है. बुधवार को रथ तोड़ने की परंपरा का निर्वहन करते हुए रथ को तोड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >