सरायकेला. स्थानीय श्रम एवं नियोजन कार्यालय में बुधवार को झारखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित कुचाई प्रखंड के आठ महिला श्रमिकों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित जिला श्रम अधीक्षक रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जो मजदूर बोर्ड में अपना निबंधन नहीं कराएं है वे कार्यालय से संपर्क कर निबंधन अवश्य करा ले, क्योंकि निबंधित मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है. इन्हीं योजनाओं के तहत मजदूरों क ो साइकिल,राजमिस्त्री किट, कुली किट व सिलाई मशीन दिया जाता है. श्रम अधीक्षक श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित सभी महिला मजदूरों को प्रसूती योजना,सरस्वती योजना समेत कई लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने की अपील की. इस अवसर पर कार्यालय के धर्मेंद्र सिन्हा व राजेश दास समेत अन्य उपस्थित थे.
आठ महिला श्रमिकों के बीच सिलाई मशीन वितरित
सरायकेला. स्थानीय श्रम एवं नियोजन कार्यालय में बुधवार को झारखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित कुचाई प्रखंड के आठ महिला श्रमिकों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित जिला श्रम अधीक्षक रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जो मजदूर बोर्ड में […]
