27 से 30 तक राज्य स्तरीय टीम करेगी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन

सरायकेला. आगामी 27 जुलाई से अगले तीन दिनों तक राज्य स्तर पर गठित टीम द्वारा जिले के विद्यालयों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने बताया कि टीम द्वारा 27 से 30 जुलाई तक जिले के विद्यालयों का राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण कर […]

सरायकेला. आगामी 27 जुलाई से अगले तीन दिनों तक राज्य स्तर पर गठित टीम द्वारा जिले के विद्यालयों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने बताया कि टीम द्वारा 27 से 30 जुलाई तक जिले के विद्यालयों का राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की रिपोर्ट ली जायेगी.श्री घोष ने कहा कि टीम द्वारा मुख्य रुप से मध्याह्न भोजन योजना,असैनिक निर्माण कार्य,विद्यालय प्रबंध समिति व सर्व शिक्षा अभियान द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का जानकारी लेकर सत्यापन किया जायेगा.टीम द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के तहत रेकॉर्ड रजिस्टर,सहायिका भुगतान पंजी समेत असैनिक निर्माण कार्य व समिति के संबंध में जानकारी ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >