बीइइओ ने ग्रहण किया पदभार

फोटो 20एसकेएल 7 बीईईओ अरुण कुमार झासरायकेला: सरायकेला के नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार झा ने सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंचकर कार्यालय में बीइइओ के रुप में पदभार ग्रहण किया. विदित हो कि पिछले सप्ताह बीइइओ अरुण कुमार झा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में योगदान किया. पदभार ग्रहण करने के पश्चात […]

फोटो 20एसकेएल 7 बीईईओ अरुण कुमार झासरायकेला: सरायकेला के नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार झा ने सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंचकर कार्यालय में बीइइओ के रुप में पदभार ग्रहण किया. विदित हो कि पिछले सप्ताह बीइइओ अरुण कुमार झा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में योगदान किया. पदभार ग्रहण करने के पश्चात बीइइओ ने कहा कि प्रखंड के विद्यालयों को विभागीय निर्देशानुसार सुव्यवस्थित ढंग से चलाकर बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है. श्री झा ने कहा कि वे प्रखंड के सभी शिक्षकों की समस्याओं का हल करने का प्रयास करेंगे. मौके पर बीपीओ रविकांत भकत, कीतेन सोरेन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >