चांडिल में धूमधाम से निकाली गयी रथयात्रा

चांडिल : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में शनिवार को धूमधाम से रथयात्रा निकाला गयी. रथयात्रा के दौरान अनुमंडल क्षेत्र में श्रद्घालुओं की सबसे अधिक भीड़ चांडिल में देखी गयी. चांडिल स्थित श्री साधुबांध मठिया दशनामी नागा संन्यासी आश्रम से शनिवार को दोपहर बाद प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र चांडिल स्टेशन […]

चांडिल : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में शनिवार को धूमधाम से रथयात्रा निकाला गयी. रथयात्रा के दौरान अनुमंडल क्षेत्र में श्रद्घालुओं की सबसे अधिक भीड़ चांडिल में देखी गयी. चांडिल स्थित श्री साधुबांध मठिया दशनामी नागा संन्यासी आश्रम से शनिवार को दोपहर बाद प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र चांडिल स्टेशन के निकट स्थित मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए़

रथ यात्रा की अगुवाई श्री पंचदशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रय प्रवक्ता सह मठ के श्री महंत विद्यानंद सरस्वती कर रहे थ़े रथ के साथ ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो भी शामिल थ़े शनिवार को मठिया में सुबह से प्रभु का पूजा अर्चना प्रारंभ हो गया था़ रथयात्रा के अवसर पर मठ में विशाल भंडारा लगाया गया था़ भोग वितरण के बाद करीब दो बजे मठ से चांडिल स्टेशन के निकट मौसीबाड़ी स्थित श्री गुंडिचा मंदिर से लिए रथयात्रा प्रारंभ किया गया़

मठ के श्री महंत विद्यानंद सरस्वती, विधायक साधु चरण महतो, समाजसेवी सुरेश खेतान, हिकिम चंद्र महतो, हरेलाल महतो, बनु सिंह सरदार, राजेश पसारी, राकेश कुमार जायसवाल, पप्पु वर्मा, मानीक रतन चक्रवर्ती आदि समेत अनेक श्रद्घालुओं ने रथ की डोरी खींचकर यात्रा प्रारंभ कराया़ यात्रा के दौरान प्रभु जगन्नाथ के सबसे पहले अपने रथ नंदीघोष में, बीच में बहन सुभद्र अपने रथ देवदलन में और उसके बाद बड़े भाई बलभद्र तालध्वज रथ में रथारूढ़ होकर शनिवार को मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए़

श्री साधु बांध मठिया से प्रारंभ होकर रथयात्रा एनएच 32 होकर चांडिल चौक बाजार पहुंचा़ चौक बाजार से रथयात्रा धीरे-धीरे अपने गंतव्य स्थान मौसीबाडी के लिए आगे बढ रहा था़ रास्ते में श्रद्घालु जय जगन्नाथ और हरिबोल के जयघोष लगा रहे थ़े मेला में आगंतुक सभी श्रद्घालुओं ने आस्था की डोर खिंची.

रथयात्रा के मद्देनजर रथयात्रा के अवसर पर मौसीबाड़ी को भी विशेष रूप से सजाया संवारा गया है़ आठ दिनों तक प्रभु जगन्नाथ की पूजा मौसीबाड़ी में की जायेगी़ रथयात्रा के अवसर पर गोपाल दरिपा, शंकर सोनार, राजु चौधरी, राजकुमार गुप्ता, खगेन महतो, महेश कुंडू, राकेश वर्मा, मधु गोराई, दिवाकर सिंह, लखन जालान, मधु सुदन बनर्जी, बॉबी जालान, आशिष कुंडू समेत दूर दराज से लाखों श्रद्घालु शामिल हुए.चांडिल के अलावा रघुनाथपुर, झीमडी, ईचागढ, बडामटांड, तिरुलडीह, रुगडी, देवलटांड में रथयात्रा का त्यौहार मनाया गया़

नागा संन्यासी निकालते हैं चांडिल की रथयात्रा

आषाढ शुक्ल द्वितीया के दिन चांडिल में निकाले जाने वाला रथयात्रा काफी विख्यात है़ नागा संन्यासियों के द्वारा निकाले जाने वाला रथ यात्रा कॉफी पुराना है़ श्रीसाधु बांध मठिया मठ के ब्रम्हलीन महंत परमानंद सरस्वती ने नयी पहचान दिलाया़ उन्होने रथयात्रा में तीन अलग अलग रथों का प्रचलन प्रारंभ किया़ मठ से 1980 से तीन अलग अलग रथों पर सवार होकर प्रभु अपने भाई व बहन के साथ मौसीबाड़ी जाते हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >