प्रखंड व ग्राम स्तर पर गठित होगी बाल संरक्षण समिति

-आंगनवाड़ी सेविकाओं को दी गयी समिति गठन करने की जानकारीसंवाददाता, खरसावां : जिला के सभी नौ प्रखंडों में समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत प्रखंड व ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया जायेगा. ्रबाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर इसकी रुप रेखा तय […]

-आंगनवाड़ी सेविकाओं को दी गयी समिति गठन करने की जानकारीसंवाददाता, खरसावां : जिला के सभी नौ प्रखंडों में समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत प्रखंड व ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया जायेगा. ्रबाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर इसकी रुप रेखा तय की गयी. बैठक में मुख्य रुप बैठक में बाल संरक्षण समिति के दायित्व, अधिकार एंव गठन की प्रक्रिया पर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया. बैठक के पश्चात सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने आंगनवाड़ी सेविकाओं संग बैठक कर ग्राम बाल संरक्षण समिति के गठन के संदर्भ में जानकारी दी. मौके पर बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित थे. उन्होंंने बताया कि बाल संरक्षण समिति बच्चों की सुरक्षा एंव संरक्षण संबंधी विषयों पर कार्य करेगी. समिति यह सुनिश्चित करेगी कि ग्राम स्तर पर बाल श्रम, बाल यौन शोषण, पलायन, ट्रैफिकिंग, मानव व्यापार, बाल विवाह जैसी कुप्रथा न हो. इसके लिये समय समय पर जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेग. इस तरह के घटना संज्ञान में आने पर जिला बाल संरक्षण संस्था को सूचना देगी. शिक्षा के अधिकार से तहत स्कूल के बाहर रह रहे बच्चों का दाखिला स्कूल में करायेगी. गांव से पलायन करने वाले लोगों का पंचायत द्वारा निबंधन का प्रयास करेगी. समिति सतर्क करते हुए गांव में आने वाले बाहरी व्यक्ति, ठेकेदार, एजेंसी आदि पर निगरानी रखेगी, जिससे यह सुनिश्चित हो कि गांव के सभी बच्चों का पलायन या मानव व्यापार न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >