खरसावां में शांति समिति की बैठक15 केएसएन 3 : शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारीसंवाददाता, खरसावां. खरसावां थाना परिसर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा व ईद को लेकर बीडीओ शंकराचार्य सामड़ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से दोनों ही त्योहार को हर्षोल्लास के साथ शांति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में तय हुआ कि पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी. रथ निकलने के दौरान बिजली की कटौती की जायेगी तथा रथ यात्रा संपन्न होने के पश्चात बिजली की आपूर्ति शुरू होगी. मौके पर मुख्य रुप से थाना प्रभारी अजय प्रसाद, पीपीओ सुशील कुमार, नयन नायक, विजय साहू, सुशील षाडंगी, मो खालिद, लाल सिंह बोईपाई उपस्थित थे.
रथ यात्रा व ईद हर्षोल्लास के मनाने का निर्णय
खरसावां में शांति समिति की बैठक15 केएसएन 3 : शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारीसंवाददाता, खरसावां. खरसावां थाना परिसर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा व ईद को लेकर बीडीओ शंकराचार्य सामड़ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से दोनों ही त्योहार को हर्षोल्लास के साथ शांति पूर्वक […]
