ग्रेड टु व ग्रेड थ्री में होगी शिक्षकों की प्रोन्नति

प्रोन्नति को लेकर वरीयता सूची तैयार कर प्रकाशित करने का निर्देश फोटो14एसकेएल4-बैठक करते उपायुक्तसरायकेला. प्रोन्नति की आस लगाये बैठे शिक्षकों के अब इंतजार के दिन खत्म होने वाले हैं. शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर जिला शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है. इसी कड़ी में मंगलवार को उपायुक्त चंद्रशेखर ने प्रोन्नति को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक […]

प्रोन्नति को लेकर वरीयता सूची तैयार कर प्रकाशित करने का निर्देश फोटो14एसकेएल4-बैठक करते उपायुक्तसरायकेला. प्रोन्नति की आस लगाये बैठे शिक्षकों के अब इंतजार के दिन खत्म होने वाले हैं. शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर जिला शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है. इसी कड़ी में मंगलवार को उपायुक्त चंद्रशेखर ने प्रोन्नति को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ बैठक कर विचार- विमर्श किया. बैठक में ग्रेड टु व ग्रेड थ्री में शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर वरीयता सूची तैयार कर प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रकाशन के पश्चात दस दिनों का समय दिया जायेगा ताकि जो भी सूची में त्रुटि रहे उसे दुर किया जा सके . त्रुटि दुर करने के पश्चात अगले स्थापना समिति की बैठक में स्वीकृति दी जायेगी. बैठक में डीडीसी इकबाल आलम अंसारी,एडीसी संदीप कुमार दोराईबुरू, डीएसइ सुरेश चंद्र घोष के अलावा अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >