14एसकेएल2- लोगों के समस्याओं का समाधान करते उपप्रमुख सरायकेला. सरायकेला प्रखंड के उपप्रमुख कालीचरण महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर लोगों के समस्याओं का समाधान किया. उपप्रमुख श्री महतो ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रखंड के विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं के लगभग 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा मनरेगा मजदूर संबंधी 30 आवेदन प्राप्त हुए हैं. लोगों से प्राप्त आवेदन को ऑन द स्पॉट निष्पादन करते हुए संबंधित पदाधिकारी के पास भेज दिया गया है. मौके पर पूर्व मुखिया गुरुप्रद महतो के अलावा कई फरियादी भी उपस्थित थे.
जनता दरबार लगा कर उपप्रमुख ने लोगों की समस्याओं का किया निराकरण
14एसकेएल2- लोगों के समस्याओं का समाधान करते उपप्रमुख सरायकेला. सरायकेला प्रखंड के उपप्रमुख कालीचरण महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर लोगों के समस्याओं का समाधान किया. उपप्रमुख श्री महतो ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रखंड के विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना सहित अन्य […]
