दो शिक्षकों को शो कॉज

सरायकेला : जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने सोमवार को जिले के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अनियमितता व गड़बड़ी पाये जाने के कारण डीएसइ ने बुरुडीह व खापरसाई के दो शिक्षकों को शो कॉज जारी किया. डीएसइ श्री घोष ने खरसावां प्रखंड के उमवि शिमला का निरीक्षण किया जहां सब […]

सरायकेला : जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने सोमवार को जिले के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अनियमितता व गड़बड़ी पाये जाने के कारण डीएसइ ने बुरुडीह व खापरसाई के दो शिक्षकों को शो कॉज जारी किया.
डीएसइ श्री घोष ने खरसावां प्रखंड के उमवि शिमला का निरीक्षण किया जहां सब कुछ सामान्य पाया गया. तत्पश्चात डीएसइ श्री घोष उउवि बुरुडीह पहुंचे जहां विद्यालय में पठन-पाठन सामान्य पाया लेकिन पिछले चार वर्षो से विद्यालय परिसर में बन रहे आठ कमरा मे से दो कमरा अधूरा है और प्लास्टर नहीं किया गया है. जिसके चलते प्रधानाध्यापक को शो कॉज जारी किया गया. इसके बाद डीएसइ श्री घोष सरायकेला के प्रावि खापरसाई पहुंचे.
जहां पढ़ाई के समय में दिन के 12 बजे बच्चों को मध्याह्न् भोजन दिया जा रहा था. पढ़ाई के समय मध्याह्न् भोजन देकर पढ़ाई में व्यवधान पैदा करने के आरोप में शिक्षिका रेणु पंडा को शो कॉज जारी किया गया. खापरसाई में शिक्षिका द्वारा विद्यालय में प्रयास जैसे कई कार्यक्रम को फॉलो नहीं करते पाया गया. डीएसइ द्वारा इन शिक्षकों को शो कॉज जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >