हत्या की योजना बना रहे तीन युवक हथियार समेत गिरफ्तार

हत्या की योजना बना रहे तीन युवक हथियार समेत गिरफ्तारफोटो 7 जीएमएच 1 व 2गम्हरिया. देबू नामक एक युवक की हत्या करने की योजना बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक देसी लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया गया. एसडीपीओ केवी रमण द्वारा गम्हरिया थाना में आयोजित प्रेस […]

हत्या की योजना बना रहे तीन युवक हथियार समेत गिरफ्तारफोटो 7 जीएमएच 1 व 2गम्हरिया. देबू नामक एक युवक की हत्या करने की योजना बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक देसी लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया गया. एसडीपीओ केवी रमण द्वारा गम्हरिया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी गयी. इस मौके पर गम्हरिया थाना प्रभारी आदिकांत महतो, आदित्यपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार व कांड्रा थाना प्रभारी ममता कुमारी उपस्थित थे. प्रेस वार्ता में बताया गया कि शूटर हांदु राम महतो, ग्राम खूंटी थाना चौका. संतोष कुमार शर्मा उर्फ हड्डी गम्हरिया व पवन सिंह जगन्नाथपुर गम्हरिया के पास से एक देसी पिस्तौल व एक 315 एमएम की गोली बरामद हुई है. ये तीनों जेल में बंद अपराधी विमल डे द्वारा देबू नामक युवक की हत्या की साजिश रच रहे थे. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आदिकांत महतो, अरविंद कुमार व ममता कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर तकनीकी शाखा के सहयोग से शूटर हांदु राम महतो व संतोष शर्मा उर्फ हड्डी को पकड़ा गया. उन दोनों के निशानदेही पर जगन्नाथपुर निवासी पवन सिंह के पास से हत्या के लिए रखा गया अवैध देसी पिस्तौल व गोली बरामद किया गया. हांदुराम महतो कदमा थाना तथा संतोष शर्मा गम्हरिया थाना के एक कांड में पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. जबकि अपराधियों को शरण देने वाला आरोपी पवन सिंह जेल में बंद विमल डे के जमीन संबंधित कारोबार देखता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >