-परती जमीन पर खेती करने वाले किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन राशिसंवाददाता, खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के तीन प्रखंडों का चयन परती भूमि विकास योजना के लिये किया गया है. परती भूमि विकास योजना के तहत जिले के खरसावां, सरायकेला व ईचागढ़ प्रखंड की परती जमीन पर इस साल फसलें लहलहायेंगी. तीन प्रखंडों में कुल पांच हजार हेक्टेयर जमीन पर खेती करने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें मुख्य रुप से मकई, अरहर, मूंग व उरद की खेती होगी. इसके लिये किसानों को अनुदानिक मूल्य पर बीज भी उपलब्ध कराया गया है. परती जमीन पर फसल उगाने वाले किसान को कृषि विभाग की ओर से प्रति हेक्टेयर 1650 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. जिले के सरायकेला प्रखंड के ऊपर दोगुनी, सीनी, मोहितपुर, मुरुप तथा खरसावां प्रखंड के बीटापुर, कदमबेड़ा, मोसोडीह, शहरबेडा, बडगांव, संतारी,लालबाजार, रामगढ़, हरिभंजा के गावों को अलग-अलग क्लस्टर बना कर खेती करायी जा रही है. किसानों में भी इस योजना के प्रति काफी रुची दिखायी दे रही है. खरसावां के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि खरसावां में परती भूमि विकास योजना तहत चयनित कलस्टरों में मकई, अरहर, मूंग व उरद की खेती शुरू कर दी गयी है.
तीन प्रखंडों में परती भूमि पर भी होगी खेती
-परती जमीन पर खेती करने वाले किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन राशिसंवाददाता, खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के तीन प्रखंडों का चयन परती भूमि विकास योजना के लिये किया गया है. परती भूमि विकास योजना के तहत जिले के खरसावां, सरायकेला व ईचागढ़ प्रखंड की परती जमीन पर इस साल फसलें लहलहायेंगी. तीन प्रखंडों में कुल पांच […]
