जिले के किसानों को प्रशिक्षण देकर बनाया जायेगा आत्मनिर्भर

सरायकेला. जिले के जनजातीय क्षेत्र के किसानों को भूमि संरक्षण,जल प्रबंधन,बकरी पालन व बेसिक कंप्यूटर समेत विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जायेगा, ताकि किसान आधुनिक ढंग से कृषि कार्य कर आत्मनिर्भर बन सके . जिले के चयनित किसानों को रांची के जलछाजन प्रशिक्षण गृह में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. किसानों को […]

सरायकेला. जिले के जनजातीय क्षेत्र के किसानों को भूमि संरक्षण,जल प्रबंधन,बकरी पालन व बेसिक कंप्यूटर समेत विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जायेगा, ताकि किसान आधुनिक ढंग से कृषि कार्य कर आत्मनिर्भर बन सके . जिले के चयनित किसानों को रांची के जलछाजन प्रशिक्षण गृह में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. किसानों को भूमि संरक्षण,जल प्रबंधन,कृषि विकास में दक्षता,बकरी पालन,बेसिक कंप्यूटर, इंटरनेट व जीपीएस पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. सरायकेला जिले के किसानों को समूह में 20 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >