खरसावां : मांदरुसाही में किसान गोष्ठी का आयोजन

– किसानों को दी गयी खेती की तकनीकी जानकारी- किसानों में धान के बीज का नि:शुल्क वितरण4 केएसएन 2 : किसानों में किया गया नि:शुल्क धान का वितरणसंवाददाता, खरसावां खरसावांं के हरिभंजा पंचायत के मांदरुसाही में समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर, इरी नयी दिल्ली तथा जनहित एवं सामुदायिक ग्रामीण विकास संस्था रिडींग के संयुक्त तत्वावधान […]

– किसानों को दी गयी खेती की तकनीकी जानकारी- किसानों में धान के बीज का नि:शुल्क वितरण4 केएसएन 2 : किसानों में किया गया नि:शुल्क धान का वितरणसंवाददाता, खरसावां खरसावांं के हरिभंजा पंचायत के मांदरुसाही में समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर, इरी नयी दिल्ली तथा जनहित एवं सामुदायिक ग्रामीण विकास संस्था रिडींग के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के लिये खेती के नये तकनीकों की जानकारी दी गयी. मौके पर दो सौ किसानों में 16.5 क्वींटल धान के बीज का नि:शुल्क वितरण किया गया. समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर के कृषि विशेषज्ञों द्वारा धान की किस्म डीआरआर-42 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. बताया गया कि डीआरआर-42 धान की खेती कम बारिश में भी की जा सकती है. उक्त धान की खेती श्रीविधि द्वारा करने पर उपज अधिक होगी तथा खेती में कम लागत आयेगी. मौके पर समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर के उप निदेशक फादर ओलविन, इरी नयी दिल्ली के प्रकाश शुक्ला तथा जनहित एवं सामुदायिक ग्रामीण विकास संस्था रिडींग के अध्यक्ष विजय सिंहदेव, पर्यवेक्षक दीनानाथ सिंहदेव, बुधराम गोप, हरि कुंभकार, तुलसी कुरली, श्याम लाल जोंको समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >