जून माह में सामान्य से 11 मिमी कम बारिश, किसान चिंतित

संवाददाता, खरसावां सरायकेला-खरसावां जिले में जून महीने में औसत से कम बारिश दर्ज की गयी है. इस कारण किसान काफी चिंतित है. जून माह में जिला में कुल 111.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि जिले में जून महीने का सामान्य वर्षापात 122.8 मिमी है. इस वर्ष जिला में सामान्य से 11 मिमी कम बारिश दर्ज […]

संवाददाता, खरसावां सरायकेला-खरसावां जिले में जून महीने में औसत से कम बारिश दर्ज की गयी है. इस कारण किसान काफी चिंतित है. जून माह में जिला में कुल 111.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि जिले में जून महीने का सामान्य वर्षापात 122.8 मिमी है. इस वर्ष जिला में सामान्य से 11 मिमी कम बारिश दर्ज की गयी है. कम बारिश के कारण धान के साथ-साथ तसर की खेती भी प्रभावित हो रही है. कम बारिश के कारण तरस के अंडों का सही मात्रा में उत्पादन नहीं हो पा रहा है. अब तक किसान बारिश के लिए मंदिर व जाहेर थानों में जा रहे है तथा बारिश के लिए पूजा अर्चना का दौर भी शुरू हो गया है. जून के महीने में जिले के सरायकेला प्रखंड में 129.4 मिमी, खरसावां प्रखंड में 139.8 मिमी, कुचाई में सर्वाधिक 666.4 मिमी, गम्हरिया में 70.2 मिमी, राजनगर में 77.8 मिमी, चांडिल प्रखंड में 77.0 मिमी, नीमडीह में 75.4 मिमी, ईचागढ़ में 94.8 मिमी तथा कुकड़ु प्रखंड में 120.1 मिमी बारिश हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >