शिक्षक संघ ने बहाली से पूर्व प्रोन्नति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

सरायकेला. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई द्वारा कक्षा छह से आठ वर्ग में शिक्षकों की नियुक्ति से पूर्व ही शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि जिले में निकासी व्ययन व प्रधानाध्यापक के 100 से अधिक पद रिक्त है. […]

सरायकेला. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई द्वारा कक्षा छह से आठ वर्ग में शिक्षकों की नियुक्ति से पूर्व ही शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि जिले में निकासी व्ययन व प्रधानाध्यापक के 100 से अधिक पद रिक्त है. शिक्षकों के प्रोन्नति के पश्चात 93 नियमावली के आलोक में जिले में वर्षों से कार्यरत उच्च योग्यताधारी शिक्षक प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नत होंगे. ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 1982 से प्रोन्नति नहीं मिलने से प्रोन्नति के आस में कई शिक्षक सेवानिवृत्त हो गये. नये शिक्षकों की नियुक्ति से पूर्व प्रोन्नत नहीं मिलने से वर्षों से कार्यरत शिक्षक कनीय हो जायेगा. संघ ने प्रोन्नति नहीं मिलने पर न्यायालय जाने की बातें कही.मौके पर संघ के विवेकानंद पंडा, माजिद खान,श्रीचांद महतो,उत्तम महतो व पद्मोलोचन पांडे समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >