कृत्रिम गर्भाधान बढ़ाने का निर्देश

– पशुपालकों में जागरूकता लाते हुए कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दें : डॉ बंसल फोटो 3एसकेएल1, बैठक में शामिल बाएफ संचालकप्रतिनिधि, सरायकेलाजिला गव्य विकास कार्यालय के सभा कक्ष में शुक्रवार को जिले के बाएफ केंद्र के संचालकों की बैठक आयोजित हुई. जिसमें मुख्य रुप से टीपीइ रांची के डॉ बंसल व बाएफ के जिला प्रभारी […]

– पशुपालकों में जागरूकता लाते हुए कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दें : डॉ बंसल फोटो 3एसकेएल1, बैठक में शामिल बाएफ संचालकप्रतिनिधि, सरायकेलाजिला गव्य विकास कार्यालय के सभा कक्ष में शुक्रवार को जिले के बाएफ केंद्र के संचालकों की बैठक आयोजित हुई. जिसमें मुख्य रुप से टीपीइ रांची के डॉ बंसल व बाएफ के जिला प्रभारी मुकेश कुमार उपस्थित थे. बैठक में डॉ बंसल ने बाएफ के संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे क्षेत्र का भ्रमण कर पशुपालकों में जागरूकता लाते हुए कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दें. डॉ बंसल ने कहा कि अधिकाधिक कृत्रिम गर्भाधान से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ- साथ नस्ल में भी सुधार आयेगी. बाएफ प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि जिले के 30 बाएफ केंद्रों में जून माह में कुल 1268 कृत्रिम गर्भाधान किया गया. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से किसानों में हरा चारा फ्री में बांटा जा रहा है. बैठक में सभी बाएफ संचालकों से केंद्रवार रिपोर्ट ली गई. मौके पर जिले के सभी बाएफ संचालक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >