झिमड़ी के नालीडूंगरी में बनेगा ग्राम संस्कृति केंद्र

संवाददाता, खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी गांव के नालीडुंगरी में दो महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियांवयन को ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल ने स्वीकृति दी है. नालीडुंगरी में 24.84 लाख की लागत से ग्राम संस्कृति केंद्र अखाड़ा तथा 46.66 लाख की लागत से ग्राम संसद योजना भवन का निर्माण किया जायेगा. इन दोनों ही […]

संवाददाता, खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी गांव के नालीडुंगरी में दो महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियांवयन को ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल ने स्वीकृति दी है. नालीडुंगरी में 24.84 लाख की लागत से ग्राम संस्कृति केंद्र अखाड़ा तथा 46.66 लाख की लागत से ग्राम संसद योजना भवन का निर्माण किया जायेगा. इन दोनों ही योजनाओं के लिए निविदा निकाल दी गयी है. ग्राम संस्कृति केंद्र अखाड़ा का निर्माण कार्य जहां नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं ग्राम संसद योजना भवन का निर्माण एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >