पुरुष नसबंदी एनएसवी का जागरुकता रथ रवाना

1एसकेएल4-रथ को रवाना करतेसरायकेला. स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में पुरुष नसबंदी जागरूकता रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया गया. विभिन्न स्लोगन लिखा यह रथ 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चांडिल अनुमंडल के विभिन्न गांव में घूम कर पुरुष नसबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलायेगी. साथ ही विशेषज्ञों द्वारा पुरुष नसबंदी को लेकर लोगों […]

1एसकेएल4-रथ को रवाना करतेसरायकेला. स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में पुरुष नसबंदी जागरूकता रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया गया. विभिन्न स्लोगन लिखा यह रथ 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चांडिल अनुमंडल के विभिन्न गांव में घूम कर पुरुष नसबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलायेगी. साथ ही विशेषज्ञों द्वारा पुरुष नसबंदी को लेकर लोगों के मन की भ्रांतियों को दूर किया जायेगा. विदित हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार कल्याण विभाग द्वारा परिवार नियोजन को लेकर आगामी 11 जुलाई से 24 जुलाई तक परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इस पखवाड़े में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुरुषों का नसबंदी किया जायेगा. नसबंदी कराने वाले व उत्प्रेरक दोनों को विभाग की ओर से सहायता राशि दी जायेगी. मौके पर डीएलओ डॉ किरण चोपड़ा के अलावा अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >