ठनका गिरने से एक की मौत

सरायकेला. सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कालियाडुंगरी के ग्राम विकास उवि के समीप ठनका गिरने से बड़ाकांकडा गांव के बलराम महतो(35) की मौत हो गयी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने साइकिल से गम्हरिया ड्यूटी पर जा रहा था. जैसे ही स्कूल के समीप पहुंचा कि अचानक ठनका गिरा और घटना स्थल पर […]

सरायकेला. सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कालियाडुंगरी के ग्राम विकास उवि के समीप ठनका गिरने से बड़ाकांकडा गांव के बलराम महतो(35) की मौत हो गयी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने साइकिल से गम्हरिया ड्यूटी पर जा रहा था. जैसे ही स्कूल के समीप पहुंचा कि अचानक ठनका गिरा और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी गयी. थाना प्रभारी विनोद कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर लिया है. घटना लगभग साढ़े पांच बजे शाम के आसपास की बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >