फोटो : 28 प्रिय-1,10पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तारआदित्यपुर. पुलिस ने किसी देबू नामक व्यक्ति की हत्या की जेल से रची गयी साजिश का भनक लगने के बाद कार्रवाई करते हुए कांड्रा से बासुदेव कालिंदी उर्फ घोरु कालिंदी व आदित्यपुर से भट्ठा लोहार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया. सालडीह निवासी भट्ठा लोहार के पास से एक देशी पिस्तौल व एक गोली बरामद किया गया. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह दो माह पूर्व जेल से बाहर आया था. वह बोतल बम बनाने में माहिर है. बासुदेव भी जेल जा चुका है. यह जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद बासुदेव कालिंदी ने स्वीकार किया कि देबू नामक व्यक्ति की हत्या के लिये जेल में बंद विमल डे से उसकी बात हुई थी. इसके लिये उसने भट्ठा लोहार को एक पिस्तौल व गोली दी थी. दोनों को पकड़ने लिए आदित्यपुर, गम्हरिया व कांड्रा थाना पुलिस की टीम बनायी गयी थी.
पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार
फोटो : 28 प्रिय-1,10पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तारआदित्यपुर. पुलिस ने किसी देबू नामक व्यक्ति की हत्या की जेल से रची गयी साजिश का भनक लगने के बाद कार्रवाई करते हुए कांड्रा से बासुदेव कालिंदी उर्फ घोरु कालिंदी व आदित्यपुर से भट्ठा लोहार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया. सालडीह निवासी भट्ठा लोहार के पास से एक […]
