टेंपो पलटा, एक बच्चा समेत पांच लोग घायल

सरायकेला. सरायकेला राजनगर सड़क पर तिरिबिला पुल के समीप टेंपो पलट जाने से एक बच्चा समेत पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज हेतु सरायकेला सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला से राजनगर स्थित सरगछिड़ा गांव टेंपो में सवार हो कर एक परिवार के […]

सरायकेला. सरायकेला राजनगर सड़क पर तिरिबिला पुल के समीप टेंपो पलट जाने से एक बच्चा समेत पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज हेतु सरायकेला सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला से राजनगर स्थित सरगछिड़ा गांव टेंपो में सवार हो कर एक परिवार के छह सदस्य जा रहे थे. रास्ते में दिघी गांव की उर्मिला कैवर्त भी टेंपो में सवार हो गयी. जैसे ही टेंपो तिरिबिला गांव पहुंचा कि साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो पलट गयी और उसमें सवार जोबा लोहार, वंदना लोहार, गंगामुनी लोहारिन, नारायण लोहार, उर्मिला कैवर्त घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >