महासंपर्क अभियान को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

फोटो 28एसकेएल 1, बैठक करते भाजपाईप्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय परिसदन में रविवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान को लेकर सरायकेला विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले दिनों पार्टी द्वारा बनाये गये नये सदस्यों के घर- घर जाकर कार्यकर्ता […]

फोटो 28एसकेएल 1, बैठक करते भाजपाईप्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय परिसदन में रविवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान को लेकर सरायकेला विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले दिनों पार्टी द्वारा बनाये गये नये सदस्यों के घर- घर जाकर कार्यकर्ता संपर्क करेंगे. संपर्क के दौरान कार्यकर्ता नये सदस्य व आम जनता को केंद्र सरकार के एक वर्ष व राज्य सरकार के छह माह में किये जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों को बतायेंगे. साथ ही सदस्यों को टॉल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सदस्यता की प्रक्रिया संपन्न कराने की अपील करेंगे. बैठक में मुख्य रुप से आदित्यपुर नगर परिषद् के उपाध्यक्ष सह वरीय नेता विनोद श्रीवास्तव,जिला प्रभारी अनिल सिंह, जिला महामंत्री गणेश महाली,मीडिया प्रभारी पंकज कुमार व राजा सिंहदेव, ललन सिंह, मोतीलाल गोप, सुमित चौधरी, राजा ज्योतिषी, दुबराज पुर्ति समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >