पुरुष नसबंदी को लेकर चलेगा अभियान

सरायकेला : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर से शनिवार को जिला न्यायाधीश मो कासिम, उपायुक्त चंद्रशेखर व सिविल सजर्न डॉ हिमांशु प्रसाद बरवार ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखा कर पुरुष नसबंदी एनएसवी का जागरूकता रथ को रवाना किया. विशेष रुप से सजी यह रथ 27 जून से 10 जुलाई तक पूरे जिले के गांव-गांव […]

सरायकेला : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर से शनिवार को जिला न्यायाधीश मो कासिम, उपायुक्त चंद्रशेखर व सिविल सजर्न डॉ हिमांशु प्रसाद बरवार ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखा कर पुरुष नसबंदी एनएसवी का जागरूकता रथ को रवाना किया. विशेष रुप से सजी यह रथ 27 जून से 10 जुलाई तक पूरे जिले के गांव-गांव में घूम कर पुरुष नसबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलायेगी.
साथ ही विशेषज्ञों द्वारा पुरुष नसबंदी को लेकर लोगों के मन की भ्रांतियों को दूर किया जायेगा. विदित हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार कल्याण विभाग द्वारा परिवार नियोजन को लेकर आगामी 11 जुलाई से 24जुलाई तक परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है.
इस पखवाड़े में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुरुषों का नसबंदी किया जायेगा. नसबंदी कराने वाले व उत्प्रेरक दोनों को विभाग की ओर से सहायता राशि दी जाती है. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिल कुमार मिश्र,विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव अनुज कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ रथ,आरसीएच पदाधिकारी डॉ केके सहगल समेत कई न्यायिक व प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >