शिक्षकों का दो दिवसीय बुनियाद प्रशिक्षण संपन्न

सरायकेला. स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र में सरायकेला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 26 शिक्षकों का दो दिवसीय गैर आवासीय बुनियाद के अंतिम बैच का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुई. प्रशिक्षण के लिए चयनित 40 शिक्षकों में से 14 शिक्षक प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे. पिछले कई दिनों से प्रखंड के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के […]

सरायकेला. स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र में सरायकेला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 26 शिक्षकों का दो दिवसीय गैर आवासीय बुनियाद के अंतिम बैच का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुई. प्रशिक्षण के लिए चयनित 40 शिक्षकों में से 14 शिक्षक प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे. पिछले कई दिनों से प्रखंड के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य से अवकाश को छोड़ प्रतिदिन 40-40 शिक्षकों को दो ग्रुप में बुनियाद का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बाल संसद, हमारा विद्यालय कैसा हो, शिक्षा के बुनियादी स्तर व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बारीकियां के साथ- साथ प्रयास व सतत मूल्यांकन के बारे में बताया गया. प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षक विद्यालयों में प्रशिक्षण को प्रयोग के तौर पर लायेंगे तथा शिक्षक बच्चों की बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देंगे. प्रशिक्षण में मुख्य रुप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत व कीतेन सोरेन उपस्थित थे. जबकि प्रशिक्षक के रुप में बीआरपी खीतीज महतो व सीआरपी तपन साहू ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >