फोटो22एशकेएल1व2-उपस्थित अधिकारी व सीओ, जनसेवकसरायकेला : जिला में पंचायत चुनाव कि तैयारी शुरू हो गयी है इसी कड़ी में चुनाव कि तैयारी को लेकर मतदाता विखंडन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से उपायुक्त चंद्रशेखर उपस्थित थे. प्रशिक्षण में अंचल से सीओ, पंचायत पर्यवेक्षक, पंचायत सेवकों को चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची का विखंडीकरण करने की जानकारी दी गयी. कार्यशाला में जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पहले चरण में जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर मतदाता सूची के विखंडीकरण करने कि जानकारी दी जा रही है. इसके बाद प्रखंड स्तर पर पंचायत सेवक, जनसेवक व रोजगार सेवक को जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण के पश्चात 27 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जायेगा. बाद में इसे संशोधित कर छह अगस्त को फाइनल प्रारूप प्रकाशित किया जायेगा. कार्यशाला में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पारस नाथ यादव के अलावा कई पदाधिकारी, सीओ, प्रखंड पर्यवेक्षक, पंचायत सेवक उपस्थित थे.
मतदाता सूची विखंडन को लेकर कार्यशाला आयोजित
फोटो22एशकेएल1व2-उपस्थित अधिकारी व सीओ, जनसेवकसरायकेला : जिला में पंचायत चुनाव कि तैयारी शुरू हो गयी है इसी कड़ी में चुनाव कि तैयारी को लेकर मतदाता विखंडन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से उपायुक्त चंद्रशेखर उपस्थित थे. प्रशिक्षण में अंचल से सीओ, पंचायत पर्यवेक्षक, पंचायत सेवकों को चुनाव को देखते […]
