जिला में छह प्रखंडों में बीइइओ बदले

– सरायकेला- खरसावां जिला के चार बीइइओ का स्थानांतरणसंवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला के पांच प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बदले गये है. पांच प्रखंडों में नये बीइइओ की पदस्थापना की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. निर्मला प्रजापति को खरसावां बीइइओ, राजीव रंजन को कुचाई बीइइओ, अरुण कुमार झा को सरायकेला बीइइओ, बलाई […]

– सरायकेला- खरसावां जिला के चार बीइइओ का स्थानांतरणसंवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला के पांच प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बदले गये है. पांच प्रखंडों में नये बीइइओ की पदस्थापना की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. निर्मला प्रजापति को खरसावां बीइइओ, राजीव रंजन को कुचाई बीइइओ, अरुण कुमार झा को सरायकेला बीइइओ, बलाई लाल पात्र को चांडिल, संगीता सहाय को गम्हरिया एक तथा मृगेंद्र बायरा को गम्हरिया दो का बीइइओ बनाया गया है. दूसरी ओर जिला के पांच बीइइओ का अन्य जिलों में स्थानांतरण कर दिया गया है. खरसावां बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान का स्थानांतरण घाटशिला बीइइओ, सरायकेला बीइइओ बल्मीकी प्रसाद का स्थानांतरण विश्रामपुर (पलामु) बीइइओ, गम्हरिया (एक) के बीइइओ चित्ररेखा देवी का स्थानांतरण नोवामुंडी बीइइओ, चांडिल बीइइओ उमाकांत प्रसाद यादव का स्थानांतरण बरही (तीन) बीइइओ के रुप में किया गया है. गम्हरिया (दो) बीइइओ सुनील मिश्रा का स्थानांतरण अवर विद्यालय निरीक्षण चाईबासा सदर के लिए हुआ है. खरसावां बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान कुचाई बीइइओ के अतिरिक्त प्रभार पर थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >