– कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श – चौबीस सदस्यीय तैयारी कमेटी का किया गया गठन फोटो19एसकेएल3-बैठक करते आजसू कार्यकर्ता सरायकेला. आजसू जिला कमेटी की बैठक स्थानीय परिसदन में जिलाध्यक्ष छवि महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 28 जून को पार्टी द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही सम्मेलन को लेकर चौबीस सदस्यीय तैयारी कमेटी का गठन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी कन्हैया सिंह उपस्थित थे. बैठक के पश्चात पत्रकारों को जिलाध्यक्ष छवि महतो ने बताया कि आजसू संगठन को नये सिरे से मजबूत बनाने के लिए पार्टी द्वारा पंचायत व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक रामचंद्र सहिस व विधायक विकास मुंडा, प्रभाकर तिर्की के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. सम्मेलन में प्रत्येक पंचायत व बूथ से आजसू कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.
आजसू का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 28 जून को, सुदेश महतो आयेंगे
– कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श – चौबीस सदस्यीय तैयारी कमेटी का किया गया गठन फोटो19एसकेएल3-बैठक करते आजसू कार्यकर्ता सरायकेला. आजसू जिला कमेटी की बैठक स्थानीय परिसदन में जिलाध्यक्ष छवि महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 28 जून को पार्टी द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श […]
