– 21 जून को सुबह सात बजे से बिरसा स्टेडियम में होगा योग शिविर का आयोजनसंवाददाता, खरसावां कुचाई के प्रखंड कार्यालय में बीडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से निर्णय लिया गया कि 21 जून को सुबह सात बजे से बिरसा स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेवारी दी गयी. बैठक में तय हुआ कि शिविर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ- साथ बाल विकास, अंचल, थाना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी योग करेंगे. बैठक में मुख्य रुप से बीडीओ साइमन मरांडी, सीओ प्रभात भूषण सिंह, डॉ शिव चरण हांसदा, डॉ विजय कुमार, जगन्नाथ सांडिल, बीएओ विद्या भूषण सिंह, पतंजलि योग समिति के धीरेंद्र नाथ महतो, सोनाराम महतो, डॉ आइए फारुकी, प्रमोद राउत समेत अन्य उपस्थित थे.
कुचाई : योग दिवस को सफल बनाने को लेकर बैठक
– 21 जून को सुबह सात बजे से बिरसा स्टेडियम में होगा योग शिविर का आयोजनसंवाददाता, खरसावां कुचाई के प्रखंड कार्यालय में बीडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से निर्णय लिया गया कि 21 जून को सुबह सात बजे से […]
