17 केएसएन 1 : खरसावां थाना में आयोजित योग विज्ञान शिविर में योग करते पुलिसकर्मीसंवाददाता, खरसावां खरसावां थाना परिसर में बुधवार को योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया. योग शिक्षक किशोर मिश्रा ने खरसावां थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को योग व प्राणायाम के विभिन्न विधाओं की जानकारी दी. थाना प्रभारी अजय प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी योग करने के लिए पहुंचे थे. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रुप से योग करने का निर्णय लिया. शिविर में मुख्य रुप से कपाल भांति,भास्त्रिका, अनुलोम विलोम, चक्रासन, बज्रासन, उज्जायी, प्राणायाम, अग्निसार क्रिया समेत आसनों की जानकारी दी गयी. साथ ही मोटापा, उच्च रक्त चाप, मधुमेय, हृदय, मानसिक रोग, किडनी,कब्ज, अजीर्ण, बावासीर, तनाव, अनिद्रा, डिप्रेशन, पैरालाइसिस समेत कई असाध्य रोगों का इलाज आयुर्वेद के माध्यम से करने की सलाह दी गयी.
खरसावां थाना में योग विज्ञान शिविर आयोजित
17 केएसएन 1 : खरसावां थाना में आयोजित योग विज्ञान शिविर में योग करते पुलिसकर्मीसंवाददाता, खरसावां खरसावां थाना परिसर में बुधवार को योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया. योग शिक्षक किशोर मिश्रा ने खरसावां थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को योग व प्राणायाम के विभिन्न विधाओं की जानकारी दी. थाना प्रभारी अजय प्रसाद समेत बड़ी […]
