मजदूरों को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए जिप करेगी पहल : अशोक साव

फोटो15 एसकेएल 1 – साइकिल वितरण करते जिप सदस्य.प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय श्रम कार्यालय में झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित कुकड़ू प्रखंड के 37 मनरेगा महिला मजदूरों को साइकिल वितरण की गयी. जिला परिषद सदस्य अशोक मांझी ने उक्त मनरेगा श्रमिकों के बीच साइकिल का वितरण किया. मौके पर संबोधित करते हुए […]

फोटो15 एसकेएल 1 – साइकिल वितरण करते जिप सदस्य.प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय श्रम कार्यालय में झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित कुकड़ू प्रखंड के 37 मनरेगा महिला मजदूरों को साइकिल वितरण की गयी. जिला परिषद सदस्य अशोक मांझी ने उक्त मनरेगा श्रमिकों के बीच साइकिल का वितरण किया. मौके पर संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इनमें मनरेगा मजदूरों के लिए साइकिल योजना भी है. उन्होंने कहा कि मजदूरों को अब राजमिस्त्री किट, कुली किट, सिलाई मशीन भी उपलब्ध करायी जाती है, परंतु कुकड़ू प्रखंड के मजदूरों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण मिल नहीं पाता है. उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों के उदासीनता के कारण मनरेगा मजदूर इस प्रकार के लाभ से वंचित रह जाते हैं. इसलिए अब जिला परिषद की ओर से न सिर्फ इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, अपितु इन योजनाओं का लाभ मजदूरों को कैसे मिले, यह सुनिश्चित किया जायेगा. मौके पर महिला मजदूरों के बीच जिप सदस्य ने साइकिल का वितरण किया. इस अवसर पर धर्मेंद्र सिन्हा, राजेश दास के अलावा कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >