ग्रामीणों ने किया सुरू सिंचाई योजना का विरोध

संवाददाता, खरसावांप्रखंड के रिडिंग पंचायत के रेयाडदा, लखनडीह, चैतनपुर तथा आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सुरू सिंचाई योजना का विरोध किया है. लखनडीह गांव में पहुंचे एसडीओ संजीव कुमार बेसरा, बीडीओ शंकराचार्य सामड़, सीओ मां देव प्रिया, प्रमुख अमर सिंह हांसदा के समक्ष ग्रामीणों ने सुरू सिंचाई योजना का विरोध किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों […]

संवाददाता, खरसावांप्रखंड के रिडिंग पंचायत के रेयाडदा, लखनडीह, चैतनपुर तथा आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सुरू सिंचाई योजना का विरोध किया है. लखनडीह गांव में पहुंचे एसडीओ संजीव कुमार बेसरा, बीडीओ शंकराचार्य सामड़, सीओ मां देव प्रिया, प्रमुख अमर सिंह हांसदा के समक्ष ग्रामीणों ने सुरू सिंचाई योजना का विरोध किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी बातें सुनी. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में ही उपायुक्त कार्यालय में उक्त सिंचाई योजना को रद्द करने की मांग को लेकर वे शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर चुके हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सुरू सिंचाई योजना के बनने से तीन-चार गांव पूरी तरह से डूब जायेंगे, सैकड़ों विस्थापित हो जायेंगे. गांव के लोगों का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा. लोगों ने जनहित में इस योजना को रद्द करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी कीमत पर इस सिंचाई योजना का समर्थन नहीं करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >