सरायकेला के छऊ गुरु शशधर को मिला लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड

फोटो 3एसकेएल3 शशधर आचार्यसरायकेला. आचार्य चित्रा विचित्रा के निदेशक सह सरायकेला छऊ के गुरु शशधर आचार्य को झारखंड सरकार के कला खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया. उन्हें यह सम्मान छऊ कला के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है. सम्मान स्वरूप गुरु आचार्य को नकद 75000 रुपये […]

फोटो 3एसकेएल3 शशधर आचार्यसरायकेला. आचार्य चित्रा विचित्रा के निदेशक सह सरायकेला छऊ के गुरु शशधर आचार्य को झारखंड सरकार के कला खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया. उन्हें यह सम्मान छऊ कला के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है. सम्मान स्वरूप गुरु आचार्य को नकद 75000 रुपये व शॉल दिया गया. गुरु आचार्य वर्तमान में वाराणसी स्थित संस्था ज्ञान प्रभा में दस दिनों का छऊ प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रशिक्षण के पश्चात 25 जून को थाईलैंड सरकार के आमंत्रण पर वे वहां पर छऊ नृत्य का प्रदर्शन करेंगे. यह जानकारी संस्था के सह निदेशक रंजीत कुमार आचार्य ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >