याद किये गये आधुनिक छऊ के पुरोधा कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव

फोटो-3एसेकएल-1- माल्यार्पण करते कलाकारसरायकेला. स्थानीय जनकल्याण मंच में आर्टिस्ट एसोसिएशन सरायकेला के तत्वावधान में आधुनिक छऊ के पुरोधा कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की 120 वीं जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम छऊ कलाकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके पश्चात सभी कलाकारों ने उनके चित्र पर श्रद्धा के दो फूल चढ़ाये. कार्यक्रम […]

फोटो-3एसेकएल-1- माल्यार्पण करते कलाकारसरायकेला. स्थानीय जनकल्याण मंच में आर्टिस्ट एसोसिएशन सरायकेला के तत्वावधान में आधुनिक छऊ के पुरोधा कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की 120 वीं जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम छऊ कलाकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके पश्चात सभी कलाकारों ने उनके चित्र पर श्रद्धा के दो फूल चढ़ाये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजा सिंहदेव उपस्थित थे. संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि सरायकेला छऊ नृत्य को सात समंदर पार पहुंचाने में कुंवर साहब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. वे एक अच्छे छऊ नृतक थे,अपितु उन्होंने कई नृत्यों का खुद कंपोज भी किया था. सरायकेला छऊ के इतिहास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. कलाकार नाथुराम महतो ने उनके जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कलाकारों को उनके बताये हुए आदर्शों पर चलने की बातें कही. एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत पट्टनायक ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा बरसात के पश्चात कुंवर विजय महोत्सव मनाया जायेगा. जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जायेगा. मौके पर भोला महंाती, रजत पट्टनायक, सुनील दुबे, राकेश आचार्य, जनकल्याण मंच के अध्यक्ष ललन सिंह, कलाकार रवि कर,मलय साहु, सुशांत महापात्र,नीलमाधव, लखिंद्र महांती,अजीत पाणिग्राही, गणेश परिच्छा, गणेश महतो के अलावा अन्य कलाकार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >