– कुचाई के रेगाडीह चौक में खुला झामुमो का स्थायी कार्यालय3 केएसएन 5 : पीसीसी सड़क का उदघाटन करते विधायक दशरथ गागराई3 केएसएन 4 : रेगाडीह में पार्टी कार्यालय का उदघाटन करते विधायक दशरथ गागराईसंवाददाता, खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई के रेगाडीह में विधायक फंड से निर्मित पीसीसी पथ का उदघाटन नारियल फोड़ कर किया. उक्त सड़क का निर्माण विधायक फंड से करीब 5.38 लाख की लागत से किया गया है. इसके पश्चात विधायक ने रेगाडीह चौक में स्थायी पार्टी कार्यालय का उदघाटन किया. यह कार्यालय मुख्य रुप से कुचाई प्रखंड के तीन पंचायत बंदोलौहर, तिलोपदा व पंडाकाटा पंचायत के कार्यकर्ता व जनता के लिए खोला गया है. मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि हर 15 दिनों में रेगाडीह स्थित पार्टी कार्यालय में एक दिन बैठेंगे तथा जनता व कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास को लेकर विचार- विमर्श करेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि विधायक फंड की राशि से गांव के लोगों के मार्ग दर्शन पर विकास कार्य किया जायेगा. मौके पर मुख्य रुप से प्रकाश गागराय, सुरेश सोय, राम सोय, रायसिंह गागराय, महेंद्र लाल सोय, सुखराम मुंडा, मानकी मुंडा समेत अन्य मौजूद थे.
विधायक ने किया पीसीसी सड़क का उदघाटन
– कुचाई के रेगाडीह चौक में खुला झामुमो का स्थायी कार्यालय3 केएसएन 5 : पीसीसी सड़क का उदघाटन करते विधायक दशरथ गागराई3 केएसएन 4 : रेगाडीह में पार्टी कार्यालय का उदघाटन करते विधायक दशरथ गागराईसंवाददाता, खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई के रेगाडीह में विधायक फंड से निर्मित पीसीसी पथ का उदघाटन नारियल फोड़ कर […]
