बिजली विभाग बकायेदारों से करेगी राशि की वसूली

बिजली विभाग बकायेदारों से करेगी राशि की वसूलीबिजली विभाग का उद्योगों पर करीब दो अरब बकायाआदित्यपुर. बिजली विभाग का बड़े बकायेदारों पर एक अरब 58 करोड़ 92 लाख 61 हजार 852 रुपये का बकाया हो चुका था. जिसे लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के अधीक्षण […]

बिजली विभाग बकायेदारों से करेगी राशि की वसूलीबिजली विभाग का उद्योगों पर करीब दो अरब बकायाआदित्यपुर. बिजली विभाग का बड़े बकायेदारों पर एक अरब 58 करोड़ 92 लाख 61 हजार 852 रुपये का बकाया हो चुका था. जिसे लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता रामजनम सिंह ने बताया कि न्यायालय से विभाग के पक्ष में निर्णय आ गया है कि सभी बकायेदारों से सूद समेत राशि की वसूली की जाये. जिसे लेकर सभी बकायेदारों नोटिस भेजते हुए 15 दिनों का समय दिया गया है. इस दौरान जिनके द्वारा राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि बकायेदारों में आदित्यपुर एक-दो व घाटशिला प्रमंडल के कई लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >