फोटो 2 एसकेएल2-शिक्षा मंत्री से मिलता प्रतिनिधिमंडलप्रतिनिधि, सरायकेला स्थानीय काशी साहु महाविद्यालय में बीएससी (प्रतिष्ठा) व पीजी की पढ़ाई चालू करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रतिनिधिमंडल रांची में शिक्षा मंत्री नीरा यादव से मिल कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया और समाधान करने की मांग की. छात्रों ने बताया कि विगत वर्ष काशी साहु महाविद्यालय में अचानक कोल्हान यूनिवर्सिटी द्वारा पीजी व बीएससी प्रतिष्ठा विषय की पढ़ाई बंद कर दी गयी. कॉलेज प्रबंधन के इस निर्णय का पुरजोर विरोध हुआ और छात्र संघ की ओर से चार दिनों तक आमरण अनशन किया गया था. बाद में कुलपति के आश्वासन पर अनशन तोड़ा गया. परंतु उनका आश्वासन अब झूठा साबित हुआ है. एक वर्ष पुरा होने के बाद भी कॉलेज में बीएससी व पीजी की पढ़ाई चालू नहीं हो सकी. छात्रों ने मंत्री को बताया कि सरायकेला जिला मुख्यालय में एक मात्र काशी साहु कॉलेज है, जहां अधिकांश छात्र- छात्राएं गरीब तबके वर्ग के हैं और यहां से उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते है. परंतु बीएससी व पीजी की पढ़ाई करने वाले छात्र- छात्राएं अब उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. छात्रों ने अविलंब कॉलेज में पीजी व बीएससी की पढ़ाई शुरू करवाने का आग्रह किया है. प्रतिनिधिमंडल में सोहन सिंह, अभिषेक आचार्य, बबलू महतो, राजा ज्योतिषी, अभिषेक आचार्य, कृष्णा दास के अलावा अन्य शामिल थे.
कॉलेज की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला छात्रों का प्रतिनिधिमंडल
फोटो 2 एसकेएल2-शिक्षा मंत्री से मिलता प्रतिनिधिमंडलप्रतिनिधि, सरायकेला स्थानीय काशी साहु महाविद्यालय में बीएससी (प्रतिष्ठा) व पीजी की पढ़ाई चालू करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रतिनिधिमंडल रांची में शिक्षा मंत्री नीरा यादव से मिल कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया और समाधान करने की मांग की. छात्रों ने बताया कि विगत वर्ष काशी […]
