खरसावां में आज पहुंचेगी कृषि रथ

संवाददाता,खरसावां कृषि महोत्सव 2015 के तहत किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने के लिए निकली कृषि रथ बुधवार को खरसावां पहुंचेगी. बुधवार को इस रथ से बुरुडीह,आमदा व खरसावां में जिला से प्रतिनियुक्त किये गये अधिकारी किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी देंगे. पांच जून को यह रथ कुकड़ू के तिरुलडीह, सिरुम व कुकडू, […]

संवाददाता,खरसावां कृषि महोत्सव 2015 के तहत किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने के लिए निकली कृषि रथ बुधवार को खरसावां पहुंचेगी. बुधवार को इस रथ से बुरुडीह,आमदा व खरसावां में जिला से प्रतिनियुक्त किये गये अधिकारी किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी देंगे. पांच जून को यह रथ कुकड़ू के तिरुलडीह, सिरुम व कुकडू, छह जून को ईचागढ़ के रुगड़ी, टीकर व सीतु, सात जून को चांडिल के उमरमाल, चौका व बांसा, आठ जून को चांडिल,भादुडीह व चिलगु, 10 जून को नीमडीह के झीमड़ी, हेवेन व पुरियार, 11 जून को चालियामा, समानपुर व रघुनाथपुर पहुंचेगी. कृषि रथ का समापन नीमडीह के रघुनाथपुर में किया जायेगा. इस दौरान किसानों को बेहतर खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ- साथ नयी तकनीकों की जानकारी व सरकार की ओर से चलाये जा रहे कृषि व पशुपालन की योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से बताया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >