कुचाई पहुंचा कृषि रथ, किसानों को दी गयी जानकारी

1 केएसएन 4 : कृषि रथ से किसानों को जानकारी देते अधिकारीसंवाददाता, खरसावां कृषि महोत्सव 2015 के तहत किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने के लिए निकली कृषि रथ सोमवार को कुचाई पहुंची. कुचाई प्रखंड के कुचाई हाट, दलभंगा बाजार व सांकोडीह में अधिकारियों ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाये जा रहे विभिन्न […]

1 केएसएन 4 : कृषि रथ से किसानों को जानकारी देते अधिकारीसंवाददाता, खरसावां कृषि महोत्सव 2015 के तहत किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने के लिए निकली कृषि रथ सोमवार को कुचाई पहुंची. कुचाई प्रखंड के कुचाई हाट, दलभंगा बाजार व सांकोडीह में अधिकारियों ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी. साथ ही उन्नत खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया. जिला मत्स्य पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मत्स्य पालन में सरायकेला- खरसावां जिला काफी आगे निकल चुका है तथा पिछले वित्तीय वर्ष में पूरे राज्य में सर्वाधिक मत्स्य पालन इसी जिला में हुआ था. उन्होंने बताया कि मछली की खेती कर किसान आत्म निर्भर हो सकते है. उन्होंने किसानों को विभाग की ओर से चलायी जा रही योजनाओं को संबंध में जानकारी दी. जिला गव्य विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि पशु पालन कर किसान स्वरोजगार कर सकते है. सरकार की ओर से बकरी पालन, गाय पालन, सुकर पालन हेतु सब्सिडी दी जाती है. बीटीएम संगीता कुमारी ने किसानों को श्रीविधि से धान की खेती करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ धान की अच्छी पैदावार होती है, बल्कि सरकार की ओर से भी किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एके भूषण ने किसानों को प्रखंड में चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी. मौके पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >