ओडि़या शिक्षक की पदस्थापना की मांग

– खरसावां राजकीय उच्च विद्यालयसंवाददाता, खरसावां स्थानीय लोगों ने राज्य के मानव संसाधन मंत्री डॉ नीरा यादव को ज्ञापन भेज कर राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, खरसावां में ओडि़या शिक्षक की पदस्थापना की मांग की है. मंत्री को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल में लगातार ओडि़या छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी […]

– खरसावां राजकीय उच्च विद्यालयसंवाददाता, खरसावां स्थानीय लोगों ने राज्य के मानव संसाधन मंत्री डॉ नीरा यादव को ज्ञापन भेज कर राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, खरसावां में ओडि़या शिक्षक की पदस्थापना की मांग की है. मंत्री को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल में लगातार ओडि़या छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, परंतु ओडि़या शिक्षक नहीं होने से पठन-पाठन प्रभावित हो रही है. सरकार से तत्काल ओडि़या शिक्षक की पदस्थापना की मांग की गयी है, ताकि ओडि़या भाषी छात्र- छात्राओं को अपनी भाषा में पठन- पाठन करने में सहूलियत हो सके. ज्ञापन में कहा गया है कि कक्षा नौ व दस में ओडि़या साहित्य की पुस्तक की काफी कमी है. राज्य सरकार से कक्षा नौ व दस के लिए साहित्य की पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य प्रतिनियोजित शिक्षकों के भरोसे चल रहा है. स्कूल में प्राचार्य समेत शिक्षकों के कुल स्वीकृत पद 28 है, परंतु एक भी पद पर पदस्थापना नहीं है. प्राचार्या का पद भी लंबे अरसे से प्रभारी के भरोसे चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >