आदरडीह व रूगडी विद्युत सब स्टेशन का जल्द निर्माण हो: साधु महतो

सरायकेला. जिला समाहरणालय में सांसद कडि़या मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो ने आदरडीह व रूगडी बिजली सब स्टेशन का जल्द से जल्द निर्माण किये जाने की मांग की है. परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक महतो ने कहा कि आदरडीह व रूगडी सब स्टेशन का निर्माण नहीं […]

सरायकेला. जिला समाहरणालय में सांसद कडि़या मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो ने आदरडीह व रूगडी बिजली सब स्टेशन का जल्द से जल्द निर्माण किये जाने की मांग की है. परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक महतो ने कहा कि आदरडीह व रूगडी सब स्टेशन का निर्माण नहीं होने से लो वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना जनता को करना पड़ता है. वहां सब स्टेशन के निर्माण होने से बिजली समस्या दुर हो जायेगी. विधायक ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के लगभग 65 गांव बिजली से महरूम है. जबकि डेढ़ सौ से अधिक गांवों में दो फेज या एक फेज ही बिजली उपलब्ध है. दीन दयाल ज्योति योजना के तहत इन गांवों में बिजली उपलब्ध कराने व तीन फेज बिजली से जोड़ने की योजना है, जो जल्द ही शुरू हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >