फोटो28एसकेएल5-जानकारी प्राप्त करते महिला सदस्यप्रतिनिधि, सरायकेला दुग्ध उत्पादन में महिलाओं कि रुचि बढ़ाने व दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए गव्य विकास निदेशालय द्वारा दुग्ध उत्पादन पर गोष्ठी सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में जागृति महिला समिति के सदस्यों को सरायकेला के गव्य किसान बबलू सिंहदेव द्वारा गव्य पालन परिक्षेत्र का भ्रमण कर आधुनिक तकनीक से गव्य पालन करने हेतु जानकारी दी गयी. साथ ही दुग्ध उत्पादन कर कैसे आत्मनिर्भर बना जा सकता है, इसकी जानकारी दी गयी. निदेशालय के ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जागृति समिति चंद्रपुर व नुवाडीह के महिला किसानों के दल को भ्रमण करा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. निदेशालय से आये ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सरायकेला में आधुनिक तकनीक से काफी अच्छे तरीके से गव्य पालन किया जा रहा है. साथ ही हरे चारे के लिए अजोला का भी उत्पादन किया जा रहा है. मौके पर कई उपस्थित थे.
गव्य पालन के आधुनिक तकनीक के बारे में दी गयी जानकारी
फोटो28एसकेएल5-जानकारी प्राप्त करते महिला सदस्यप्रतिनिधि, सरायकेला दुग्ध उत्पादन में महिलाओं कि रुचि बढ़ाने व दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए गव्य विकास निदेशालय द्वारा दुग्ध उत्पादन पर गोष्ठी सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में जागृति महिला समिति के सदस्यों को सरायकेला के गव्य किसान बबलू सिंहदेव द्वारा गव्य पालन परिक्षेत्र […]
