मुंबई से भागे किशोर को आरपीएफ ने पकड़ा

सीनी : सीनी रेलवे स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया, जब आरपीएफ को सूचना मिली कि हावड़ा कुर्ला एक्सप्रेस में एक बच्चे को अपहरण कर ले जाया जा रहा है. अपहरण की सूचना पर सीनी आरपीएफ सक्रिय हो गयी व आनन-फानन में सीनी रेलवे स्टेशन पर हावड़ा कुर्ला ट्रेन के विकलांग बोगी में छापामारी […]

सीनी : सीनी रेलवे स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया, जब आरपीएफ को सूचना मिली कि हावड़ा कुर्ला एक्सप्रेस में एक बच्चे को अपहरण कर ले जाया जा रहा है.

अपहरण की सूचना पर सीनी आरपीएफ सक्रिय हो गयी व आनन-फानन में सीनी रेलवे स्टेशन पर हावड़ा कुर्ला ट्रेन के विकलांग बोगी में छापामारी कर उस बच्चे को बरामद कर लिया. 13 वर्षीय उक्त किशोर मो रिजवान कटिहार का रहने वाला है. वहीं संदेह के आधार पर आरपीएफ ने ट्रेन से चार युवक करण जडेजा (गुजरात), राजेश यादव (नागपुर), विष्णु सिंह (प. बंगाल) व सलीम खान (मुजफ्फरपुर, बिहार) को हिरासत में लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >