इंफ्रास्ट्क्चर क्षेत्र को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : शैलेंद्र सिंह

27 केएसएन 2 : शैलेंद्र सिंहसंवाददाताखरसावां . भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि आइएसएम, धनबाद को आइआइटी का दर्जा मिलना झारखंड के लिए बड़ा तोहफा है. उन्होंने कहा कि सही मायने में यह आम लोगों के लिए बनाया गया बजट है. उन्होंने कहा कि इसमें गरीब […]

27 केएसएन 2 : शैलेंद्र सिंहसंवाददाताखरसावां . भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि आइएसएम, धनबाद को आइआइटी का दर्जा मिलना झारखंड के लिए बड़ा तोहफा है. उन्होंने कहा कि सही मायने में यह आम लोगों के लिए बनाया गया बजट है. उन्होंने कहा कि इसमें गरीब से गरीब तबके के लिए हर तरह की सुरक्षा का बेहतर ढंग से प्रावधान किया गया है. पहली बार देश के इतिहास में बजट में आधारभूत संरचना को इतनी प्राथमिकता दी गयी है. इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. बजट में ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गयी है. उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवल्पमेंट सरकार की प्राथमिकता है, लिहाजा बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को मजबूत बनाने की बातें कही गयी है. उन्होंने कहा कि मेक इन प्रोग्राम को नयी दिशा मिलेगी व निर्माण क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा. ऐसे में निवेश की स्थिति मजबूत होगी और दुनिया भर में छाये मंदी के माहौल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >