संवाददाता, खरसावां खरसावां के कुम्हारसाही के पास बने बस पड़ाव में गाडि़यों के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मुख्य रुप से खरसावां में गाडि़यों का परिचालन बस स्टैंड से शुरू करने व ठहराव करने की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि लाखों रुपया खर्च कर कुम्हारसाही के पास बस पड़ाव का निर्माण कराया गया है, परंतु अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है. अधिकांश गाडि़यां आज भी चांदनी चौक में ही रुकती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बस पड़ाव का रख रखाव भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है.
खरसावां : बस पड़ाव से हो वाहनों का परिचालन
संवाददाता, खरसावां खरसावां के कुम्हारसाही के पास बने बस पड़ाव में गाडि़यों के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मुख्य रुप से खरसावां में गाडि़यों का परिचालन बस स्टैंड से शुरू करने व ठहराव करने की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि लाखों […]
